नैनीताल में सगाई के कार्यक्रम से लौट रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल

नैनीताल में धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दे धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

साथ ही डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

वही मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

मुख्य समाचार

राशिफल 11-06-2025: आज बुधवार को क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष- बचकर पार करें. किसी भी तरह का कोई...

सिन्धूर अभियान पर एकजुट हुआ देश: PM मोदी से मिले शशि थरूर समेत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिन्धूर’ को...

बिहार चुनाव: एनडीए के बीच सीट शेयरिंग आया बड़ा अपडेट, जीतन राम मांझी ने साफ की स्थिति

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री...

विज्ञापन

Topics

More

    सिन्धूर अभियान पर एकजुट हुआ देश: PM मोदी से मिले शशि थरूर समेत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिन्धूर’ को...

    ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी की घटना, 5 लोगों की मौत

    ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में स्थित एक स्कूल में...

    देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के बाहर फायरिंग, मौके पर मची अफरा-तफरी

    देहरादून| राजधानी देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे बीती...

    Related Articles