उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब मार्ग पर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, एक महिला की घायल

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना में एक पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक महिला घायल हो गई। भूस्खलन के दौरान गिरने वाले बोल्डरों ने एक कार और एक स्कूटी को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, जिला पंचायत के टिन शेड को भी इस भूस्खलन से भारी क्षति हुई है।

गोविंदघाट क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलना गांव में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ, जिससे मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गए।

इसी दौरान घास लेकर वापस लौट रही पुलना की निवासी रजनी देवी भी इस भूस्खलन की चपेट में आ गईं। पत्थर लगने से उनके पैर में चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मुख्य समाचार

सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

|रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा...

विज्ञापन

Topics

More

    सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

    |रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा...

    स्मृति मंधाना का शानदार शतक, महिला एकदिवसीय क्रिकेट में नई ऊँचाई पर पहुंची

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने...

    Related Articles