उत्तराखंड: आज नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में, मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है।

यादव बुधवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है। साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्य समाचार

इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

विज्ञापन

Topics

More

    इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

    मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

    Related Articles