अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना, पहाड़ में आज बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेशभर में बुधवार से अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दे कि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी।

इसी के साथ राजधानी दून में मंगलवार को चटख धूप के चलते दिन में गर्मी ने लाेगों को सताया। जबकि, अधिकतम तापमान पांच डिग्री अधिकतम के साथ 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। छह सितंबर को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं।

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles