कानपुर: सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

कानपुर में नौबस्ता के मछरिया में गुरुवार देर रात सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी से आग लपटें उठती देख रास्ते से गुजर रही जेब्रा पुलिस की नजर पड़ी, तो आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची किदवईनगर, फजलगंज फायर स्टेशन से चार गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया।

आग की भयावहता देख शहर व आसपास के जिलों से कई फायर स्टेशनों से पहुंची करीब एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। नौबस्ता के केशव विहार कॉलोनी  निवासी सुनील कुमार की संजयनगर में आर्मी सूट बनाने का कारखाना व गोदाम है। ऊपरी तल पर करीब 20 मजदूर भी रहते हैं।गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे भूतल में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसपर मजदूर जान बचाकर छत पर भागे। इधर रास्ते से गुजर रही जेब्रा ने लपटें उठती देखा, तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मजदूरों का रेस्क्यू करने के बाद आग बुझाना शुरू किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में 20 मजदूर परमानेंट रहते हैं। जो खाना बनाने के लिए छोटा सिलेंडर का प्रयोग करते थे। आग  से एक के बाद एक  कोई सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वही दमकल गर्मियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से 50 से अधिक  मकान को खाली कराया।

मुख्य समाचार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

ADR रिपोर्ट में खुलासा: 2024 चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट...

ओडिशा को पीएम मोदी का मेगा तोहफा: 18,600 करोड़ की 105 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को एक बड़ा विकासात्मक...

विज्ञापन

Topics

More

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के करीब

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जून को समाप्त...

    Related Articles