रामायण की ‘सीता’ का अयोध्या से फिर जुड़ा नाता, जानिए ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ की क्या है कहानी

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की 33 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से हो रही है।

सोमवार की शाम मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका चिखलिया ने बताया कि यह धारावाहिक रामायण के किरदार से प्रेरित है, जिसे आज के परिवेश में पेश किया गया है। दीपिका चिखलिया इस धारावाहिक में न सिर्फ अभिनय कर रही है, बल्कि इस धारावाहिक का निर्माण भी उन्होंने खुद ही किया है।

 दीपिका चिखलिया कहती हैं, ‘मेरी पहचान रामायण की सीता के रूप में है। इसलिए मेरे धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ की कहानी की शुरुआत भी अयोध्या से होती है। इस सीरियल की शूटिंग की शुरुआत भी अयोध्या से हुई थी। जिस तरह से रामायण में कैकई, मंथरा और रावण जैसे किरदार थे, वैसे ही किरदार इस धारावाहिक में भी आज के परिवेश में देखने को मिलेंगे।

मुख्य समाचार

इतिहास रचते हुए: पोप लियो XIV ने सिस्टीन चैपल में अर्पित किया पहला मिस्सा

पोप लियो चौदहवें, जो पहले कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट थे,...

पाकिस्तान अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles