देहरादून: धूमधाम से निकली भगवान टपकेश्वर की शोभायात्रा, ये रहे आकर्षण के केंद्र

देहरादून| आज सोमवार को धूमधाम से भगवान टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा पर इस बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडाबाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट चौक होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई.

22वीं शोभायात्रा में पहली बार अष्ट विनायक के आठ स्वरूपों के दर्शन हुए. इसमें श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, तपेश्वर महादेव, देवेश्वर महादेव व महंत माया गिरि महाराज के डोले, शिव बरात, खाटू श्याम, 56 भोग, पार्थिव शिवलिंग, पंचमुखी हनुमान की झांकियां आर्कषण का केंद्र रही. शोभायात्रा के उपलक्ष्य में बिंदाल पुल के समीप ओंकार प्लाजा पर लच्छु गुप्ता की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. इस दौरान महंत कृष्णा गिरी महाराज ने सीएम को आरती देकर उनका स्वागत किया. उनके साथ मेयर सुनील उनियाल गामा और कैबिनेट मंत्री गणेश जो भी मौजूद रहे.






मुख्य समाचार

इस बार जल्दी आ सकता है मानसून, ये रहा आईएमडी का अपडेट

भारत में मानसून न केवल मौसम से जुड़ा एक...

जम्मू के नागरोटा आर्मी स्टेशन पर गोलीबारी में सैनिक घायल, घुसपैठिए की तलाश जारी

जम्मू के नागरोटा आर्मी स्टेशन पर आज तड़के घुसपैठियों...

विज्ञापन

Topics

More

    डोनाल्ड ट्रंप का कश्मीर पर बयान: ‘भारत-पाकिस्तान के साथ मिलकर समाधान पर काम करेंगे

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान...

    IPL 2025 का फिर से शुरू होने का एलान! क्या आज नया शेड्यूल किया जाएगा जारी

    भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को भारत और पाकिस्तान...

    Related Articles