राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें जारी की हैं। राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में है। प्रथम तल में पिलर का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। नवंबर तक भूतल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। भूतल में संगमरमर का फर्श भी बनकर तैयार है। दिसंबर तक प्रथम तल भी पूरा करने की तैयारी है। जनवरी में रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे।

राम मंदिर तीव्र गति से आकार ले रहा है। लगभग हर सप्ताह निर्माण कार्य की जानकारी देने के लिए तस्वीरें जारी की जाती हैं और समय-समय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठकें होती रहती हैं जिसमें निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की जाती है। 

बता दे कि अगले 100 दिन में राममंदिर उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति ने मंदिर व मंदिर से जुड़े कार्यों की समय सीमा निर्धारित कर दी है। मंदिर निर्माण में मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मंदिर के साथ यात्री सुविधा केंद्र, पार्किंग, श्रीराम जन्मभूमि पथ, ओवरब्रिज आदि सुविधाओं को भी इन 100 दिनों में पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए हर 15 दिन पर बैठकें होंगी। मंदिर निर्माण समिति व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी सामंजस्य बनाकर योजनाओं की समीक्षा व मानीटरिंग करेंगे।

मुख्य समाचार

IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

    भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

    इतिहास रचते हुए: पोप लियो XIV ने सिस्टीन चैपल में अर्पित किया पहला मिस्सा

    पोप लियो चौदहवें, जो पहले कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट थे,...

    पाकिस्तान अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को...

    Related Articles