उत्तराखंड के कॉलेजों में चुनाव आज, शाम को घोषित होंगे परिणाम

प्रदेश के 119 राजकीय और 21 अशासकीय महाविद्यालयों में से अधिकतर में आज छात्र संघ चुनाव होंगे। सहायक निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. दीपक पांडे के मुताबिक चुनाव को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन विश्वविद्यालय परिसरों में भी चुनाव होंगे। कुछ महाविद्यालयों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन शपथ ग्रहण होगा।

एबीवीपी की प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर सभी महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 86 महाविद्यालयों में एवं सचिव पद पर 33 महाविद्यालयों में प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं

मुख्य समाचार

IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

    भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

    इतिहास रचते हुए: पोप लियो XIV ने सिस्टीन चैपल में अर्पित किया पहला मिस्सा

    पोप लियो चौदहवें, जो पहले कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट थे,...

    Related Articles