देहरादून: रिलायंस ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में डकैती

देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।

गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

बता दे कि जहां पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

मुख्य समाचार

IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

    भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

    इतिहास रचते हुए: पोप लियो XIV ने सिस्टीन चैपल में अर्पित किया पहला मिस्सा

    पोप लियो चौदहवें, जो पहले कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट थे,...

    Related Articles