उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम, 27 से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,जानिये मौसम का हाल

प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद 27 दिसंबर से एक बार फिर बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के अनुसार, 27 को गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं गुरुवार से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव कुछ कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि ठंड में वृद्धि और खासकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर से सुबह-शाम ठंड का एहसास कायम रहेगा। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 4.7 व नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में फर्क से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रात को तापमान कम होने से लोगों काे कड़ाके की ठंक का सामना करना पड़ रहा है। 

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कहा कि दिन में धूप खिली रहेगी जिससे ठंठ से शहरवासियों को कुछ राहत मिल सकती है। 

मुख्य समाचार

इस बार जल्दी आ सकता है मानसून, ये रहा आईएमडी का अपडेट

भारत में मानसून न केवल मौसम से जुड़ा एक...

जम्मू के नागरोटा आर्मी स्टेशन पर गोलीबारी में सैनिक घायल, घुसपैठिए की तलाश जारी

जम्मू के नागरोटा आर्मी स्टेशन पर आज तड़के घुसपैठियों...

विज्ञापन

Topics

More

    डोनाल्ड ट्रंप का कश्मीर पर बयान: ‘भारत-पाकिस्तान के साथ मिलकर समाधान पर काम करेंगे

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान...

    IPL 2025 का फिर से शुरू होने का एलान! क्या आज नया शेड्यूल किया जाएगा जारी

    भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को भारत और पाकिस्तान...

    Related Articles