Alert: ब्रिटेन से 227 लोगों के उत्तराखंड पहुंचने पर मचा हड़कंप,महिला मिली कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में बीते एक महीने के दौरान ब्रिटेन से 227 लोगों के पहुंचने से सरकार में हड़कंप मच गया। केंद्र से सूची मिलने के बाद राज्य सरकार ने ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही ब्रिटेन से लौटी काशीपुर की एक महिला के कोरोना संक्रमित निकलने से सरकार की चिंता और बढ़ गई है। 

ब्रिटेन में तेजी से फैलने वाले और पहले से ज्यादा घातक कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से दुनियाभर में दहशत है। इसे देखते हुए ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगा दी गई है।

लेकिन रोक से पहले ही बड़ी संख्या में लोग ब्रिटेन से अन्य देशों में पहुंच चुके हैं। इनमें से भारत आए लोगों में से 227 लोग उत्तराखंड में हैं। ये सभी 25 नवंबर के बाद यहां पहुंचे और अब इनकी तलाश हो रही है।

ब्रिटेन से आने वालों में सिर्फ देहरादून में ही 138 लोग आए हैं। नैनीताल में 32, यूएसनगर में 25 जबकि हरिद्वार में 19 लोग आए हैं। अन्य जिलों में काफी कम लोग पहुंचे हैं। सभी सीएमओ को इन लोगों को आइसोलेट करने को कहा है। 

मुख्य समाचार

इतिहास रचते हुए: पोप लियो XIV ने सिस्टीन चैपल में अर्पित किया पहला मिस्सा

पोप लियो चौदहवें, जो पहले कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट थे,...

पाकिस्तान अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles