हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह पर नेशनल एथलीट ने लगाए छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

हरियाणा की एक महिला एथलीट ने खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। उन्होंने खेल मंत्री पर टी-शर्ट फाड़ने और गलत तरीके से छूने की कोशिश करने का भी इलजाम लगाया है।

आपको बता दें नेशनल एथलीट और हरियाणा में नियुक्त जूनियर कोच ने संदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि खेल मंत्री ने अपने आवास पर बुलाकर मुझसे छेड़छाड़ की l साथ ही उनका कहना है कि विरोध करने पर मंत्री ने उसका तबादला करने की धमकी दी और अब उसका ट्रांसफर झज्जर में कर दिया गया, जहां 100 मीटर का भी खेल मैदान नहीं है।
हालांकि महिला ने कहा कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए खेल मंत्री ने महिला कोच के आरोप को गलत बताया है। वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि खेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

वहीं संदीप सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाए जा रहे है। जो कि एक राजनीतिक दल के दफ्तर से हैं। मुझे दुख है कि मैं खिलाड़ियों की मदद करने की कोशिश करता हूं पर ऐसे इल्जाम लगाए गए हैं। ये राजनीतिक भी है क्योंकि हरियाणा खेलों में काफी आगे बढ़ रहा है जब से में खेल मंत्री बना हूं।

मैं खुद इसकी निष्पक्ष जांच कराउंगा, इस जूनियर कोच की भी मैंने मदद की थी। इस जूनियर कोच को नौकरी भी मिली, पिछले शाम ये महिला कोच मेरे कैम्प ऑफिस में भी आई थी। मैंने उनके मुद्दे पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स को फोन किया था l

मुख्य समाचार

IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

    भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

    इतिहास रचते हुए: पोप लियो XIV ने सिस्टीन चैपल में अर्पित किया पहला मिस्सा

    पोप लियो चौदहवें, जो पहले कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट थे,...

    पाकिस्तान अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को...

    Related Articles