Home क्राइम दिल्ली: डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात, हत्या करने आए दो बदमाशों का...

दिल्ली: डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात, हत्या करने आए दो बदमाशों का कत्ल

0

दिल्ली के अशोक विहार में आपसी रंजिश में बदमाशों के बीच गैंगवार हो गई। एक पक्ष के दो बदमाशों की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का एक बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

बता दे कि तीनों बदमाश अशोक विहार और भलस्वा डेयरी के घोषित बदमाश हैं। इनपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मृतकों की शिनाख्त रघु और भूरा के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम डबलू है, बताया जा रहा है कि कुछ दिन से इलाके में दबंगता को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार रघु और भूरा रात में डबलू से बात करने आए थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई, दोनों बदमाशों ने डबलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद भागने के दौरान डबलू पक्ष के लोगों ने एक बदमाश को गोली मार दी, जबकि दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version