चंद्रयान-3 के बाद अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि, आदित्य एल 1 सफलता पूर्वक लॉन्च

चंद्रयान-3 के बाद अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इसरो (ISRO) ने अपना सूर्य मिशन आदित्य एल-1 शनिवार को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है.

यह मिशन शनिवार को सुबह करीब 11:50 पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. लॉन्चिंग के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. यह इसरो का पहला सूर्य मिशन है इसको पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर अपने लक्षित ऑर्बिट में पहुंचने के लिए चार महीने का समय लगेगा.

लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट एल-1 तक पहुंचेगा. इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद आदित्य एल-1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा.

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles