भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी 16 अगस्त को चौथी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट बदली. अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा की 153 Km X 163 Km की करीब-करीब गोलाकार कक्षा में आ गया है. इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने सुबह करीब 08:30 बजे यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए. बता दें कि इससे पहले चंद्रयान 150 Km x 177 Km की ऑर्बिट में था.
इसरो ने एक ट्वीट में बताया कि 17 अगस्त चंद्रयान-3 के लिए काफी अहम दिन होने वाला है. इस दिन चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा. इसके बाद फिर इसे चांद की सतह पर लैंड किया जाएगा. चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक रिसर्च करेंगे.
इसरे ने अपने ट्वीट में कहा, ‘आज की सफल फायरिंग, जो थोड़े समय के लिए आवश्यक थी, ने चंद्रयान-3 को अपनी मंशा के अनुरूप 153 Km X 163 Km किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया है. इसके साथ ही चंद्रयान युद्धाभ्यास पूरा हो गया है. अब तैयारियों का समय आ गया है क्योंकि प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अपनी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार हो रहे हैं. लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग करने की योजना 17 अगस्त, 2023 को बनाई गई है.’
गौरतलब है कि प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशंस का अध्ययन करेगा. लैंडर और रोवर चांद पर पानी की खोज करेंगे. बता दें कि 22 दिन तक पृथ्वी का चक्कर लगाने के बाद चंद्रयान-3 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था. इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को इसके ऑर्बिट को घटाया गया था. चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर लैंड करते ही भारत लैंडर उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा.
चंद्रयान-3 को लेकर इसरो का आया अपडेट, चौथी बार बदली ऑर्बिट-अब इतना दूर चांद
Latest Articles
रामनगर: ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, सूचना मिलते ही वन कर्मियों में मचा...
रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का शव मिलने के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज...
ODI WC 2023: साउथ अफ्रीका टीम को वर्ल्ड कप से पहला लगा दोहरा झटका,...
वनडे वर्ल्ड कप आगाज होने से पहले चोटिल खिलाड़ियों के इस मेगा इवेंट से बाहर होने का सिलसिला जारी है. साउथ अफ्रीका की टीम...
दिल्ली: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलियों से बात की। उनकी परेशानियों को सुना।...
एशियन गेम्स 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, मलेशिया के...
एशियन गेम्स 2023 में गुरुवार को महिला क्रिकेट इवेंट में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला गया. इस क्वार्टर फाइनल मैच को बारिश...
अयोध्या:21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, लगाए जाएंगे 25 हजार वालंटियर
दीपोत्सव मेले में इस बार सरयू तट पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनिता...
भारत सरकार का बड़ा फैसला, कनाडा के लिए वीजा सेवाएं निलंबित
भारत और कनाडा के खराब होते रिश्तों के बीच गुरुवार को भारत की तरफ से एक और कड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत...
उत्तराखंड: फिर चार माह के लिए बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल, 27...
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का सरकार तीसरी बार कार्यकाल बढ़ा सकती है। समिति...
अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में भारतवंशी उम्मीदवारों की बढ़ रही धाक, रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप...
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से भारतीय मूल के उम्मीदवारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बता दें...
देहरादून: विकासनगर में संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका, दो दिन...
देहरादून के विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी।...
देहरादून: सीएस संधु ने दिए शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना करने...
देहरादून| मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के...