चंद्रयान-3 को लेकर इसरो का आया अपडेट, चौथी बार बदली ऑर्बिट-अब इतना दूर चांद

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी 16 अगस्त को चौथी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट बदली. अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा की 153 Km X 163 Km की करीब-करीब गोलाकार कक्षा में आ गया है. इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने सुबह करीब 08:30 बजे यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए. बता दें कि इससे पहले चंद्रयान 150 Km x 177 Km की ऑर्बिट में था.

इसरो ने एक ट्वीट में बताया कि 17 अगस्त चंद्रयान-3 के लिए काफी अहम दिन होने वाला है. इस दिन चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा. इसके बाद फिर इसे चांद की सतह पर लैंड किया जाएगा. चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक रिसर्च करेंगे.

इसरे ने अपने ट्वीट में कहा, ‘आज की सफल फायरिंग, जो थोड़े समय के लिए आवश्यक थी, ने चंद्रयान-3 को अपनी मंशा के अनुरूप 153 Km X 163 Km किमी की कक्षा में स्थापित कर दिया है. इसके साथ ही चंद्रयान युद्धाभ्यास पूरा हो गया है. अब तैयारियों का समय आ गया है क्योंकि प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अपनी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार हो रहे हैं. लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग करने की योजना 17 अगस्त, 2023 को बनाई गई है.’

गौरतलब है कि प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशंस का अध्ययन करेगा. लैंडर और रोवर चांद पर पानी की खोज करेंगे. बता दें कि 22 दिन तक पृथ्वी का चक्कर लगाने के बाद चंद्रयान-3 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था. इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को इसके ऑर्बिट को घटाया गया था. चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर लैंड करते ही भारत लैंडर उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा.


Related Articles

Latest Articles

राशिफल 21-05-2024: आज हनुमान जी करेंगे इन राशियों का मंगल

0
मेष : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी. व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए. विरोधियों के...

लोकसभा चुनाव 2024-पांचवा चरण: पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान, बारामूला में टूटा रिकॉर्ड,...

0
लोकसभा चुनाव को लेकर पांचवें चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है. जो आकड़े सामने आए हैं उसमें छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों...

21 मई 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 21 मई 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...

गुजरात में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, चार आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार

0
गुजरात में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है. गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट से श्रीलंकाई मूल के चार ISIS...

सीएम धामी ने दिए निर्देश, चारधाम यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन इस तारीख तक बंद

0
देहरादून| चारधाम यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है. यात्रा व्यवस्थाओं के मद्देनजर फैसला लिया गया है....

दिल्ली मेट्रो में ‘अरविंद केजरीवाल को मारने की लिखी गईं धमकियां, AAP का बड़ा...

0
दिल्ली में सियासी तनाव के बीच एक और नया मामला उभर कर सामने आया है। दिल्ली मेट्रो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से...

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दर्दनाक खबर, पिकअप पलटने से 18 की मौत

0
छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दर्दनाक खबर है. यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गया है. इस हादसे में 18 मजूदरों की मौत हो गई...

ऋषिकेश में एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवक गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे...

0
देहरादून पुलिस ने ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित एम्स एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024) में नकल कराने के आरोप...

भीलवाड़ा भट्टी कांड में दोनों दरिंदों को फांसी की सजा, कोर्ट में ही रो...

0
राजस्थान में कोटड़ी क्षेत्र के चर्चित कोयला भट्टी प्रकरण में पोक्सो कोर्ट-2 ने दूनी (देवली) हाल तस्वारिया निवासी कालू पुत्र रंगनाथ कालबेलिया और भाई...

बद्रीनाथ में पहली बार एक दिन में पहुंचे 28 हजार श्रद्धालु, एक लाख पार...

0
बदरीनाथ धाम की यात्रा में अब एक नई उत्साहजनक रफ्तार देखने को मिल रही है। रविवार को इस पवित्र स्थल पर 28,000 से अधिक...