spot_img

विक्रम लैंडर में लगे कैमरे से करें चांद का दीदार, इसरो ने जारी किया खूबसूरत वीडियो

बेंगलुरु| चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है. लैंडर में लगे अत्याधुनिक कैमरे ने चांद की ताजा तस्वीरें भी भेजी हैं, जिसका वीडियो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किया है. इससे पहले, इसरो ने बृहस्पतिवार को कहा था कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं.

लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल अब कक्षा में और नीचे आने के लिए तैयार है जिससे यह चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच जाएगा. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें -  राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कवायद से पहले इसे छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके. अब 23 अगस्त को चांद पर इसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मिली जमानत

इससे पहले, 14 जुलाई के प्रक्षेपण के बाद पिछले तीन हफ्तों में पांच से अधिक प्रक्रियाओं में इसरो ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी से दूर आगे की कक्षाओं में बढ़ाया था. गत एक अगस्त को एक महत्वपूर्ण कवायद में अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से सफलतापूर्वक चंद्रमा की ओर भेजा गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मसूरी में पाबंदी के बाद पास हुए 1042 नक्शे, सर्वे रिपोर्ट आते ही बढ़ेगी भवन स्वामियों की मुश्किल

करीब 600 करोड़ रुपए की लागत वाले भारत के तीसरे चंद्र मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर धीरे से उतारना है. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को एलवीएम3 रॉकेट से पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया था. अंतरिक्ष यान 1 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की लंबी यात्रा पर निकल गया था.

Related Articles

विज्ञापन

Latest Articles

श्रीलंका ने तीन चोटिल खिलाड़ियों को विश्व कप टीम में दी जगह

0
श्रीलंका ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोटिल वानिंदु...

नैनीताल में होने जा रहे बड़े बदलाव, जाम और अन्य समस्याओं से मिलेगा निजात

0
नैनीताल| जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नैनीताल के सभागार कक्ष में डीएसए मैदान, ठंडी सड़क में सुविधाओं का विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों, रैमजे...

उत्तराखंड: जोशीमठ आपदा के बाद सरकार सतर्क, डेंजर जोन के लिए सात सदस्यीय समिति...

0
जोशीमठ आपदा के बाद सरकार सतर्क हो गई है। समस्त जनपदों में डेंजर जोन के लिए सात सदस्यीय समिति बनाने पर सरकार विचार कर...

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन

0
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम काम जोरों पर है। दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी। रेल विकास निगम ने 127...

दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को मिलेगा इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

0
दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को इस साल के दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में...

एंड्रॉयड युजर्स को झटका! इन फोन में नहीं करेगा वॉट्सऐप सपोर्ट

0
वॉट्सऐप इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में सबसे पॉपुलर ऐप है. आज के समय में ऑफिस, घर और स्कूल के कामों के लिए इसका यूज धड़ल्ले...

उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों में उबाल, कल से चक्का जाम का एलान, परिवहन निगम ने...

0
विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने 27 की रात 11 बजे से चक्काजाम की चेतावनी दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा...

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे, बोले-‘नया भारत...

0
मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संसद के नए भवन में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से देश के नए भविष्य...

मुश्किल में सीएम गहलोत के करीबी मंत्री, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों...

0
राजस्थान में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है. कोटपूतली और बहरोड़ में दिल्ली से आई...

उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमा लंदन, प्रवासियों ने सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत

0
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंच गए हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के...