14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान 3 की होगी लॉन्चिंग, इसरो ने दी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है. इस बात की जानकारी इसरो ने ट्वीट करके दी है. ट्वीट में बताया कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई के दिन दोपहर के समय लॉन्च किया जाएगा.

इसरो ने ट्वीट में लिखा, “चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की घोषणा. LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग अब निर्धारित है. इसे एसडीएससी, श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा.” वहीं, चंद्रयान 3 मिशन को लेकर अध्यक्ष सोमनाथ एस ने कहा, “इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का प्रयास करेगा.”

इससे पहले इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में बुधवार (05 जुलाई) को चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को अपने नए प्रक्षेपण रॉकेट एलवीएम-3 से जोड़ा था. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से उपकरण उतारने और उससे अन्वेषण गतिविधियां कराने के लिए चंद्रयान-2 के बाद इस महीने चंद्रयान-3 प्रक्षेपित किया जाने वाला है.

वहीं, इस सूचना से पहले इसरो के एक अधिकारी ने कहा था, ‘‘हमारा लक्ष्य इसे 13 जुलाई को प्रक्षेपित करने का है.’’ समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे.

इसरो अधिकारियों के अनुसार, ‘‘लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिक उपकरणों को ‘चंद्रमा का विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा, जबकि प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करेंगे, जिन्हें ‘चंद्रमा से विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा.’’

इस साल मार्च में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने अपनी आवश्यक जांच पूरी कर ली और प्रक्षेपण के दौरान पेश आने वाली कठिन परिस्थितियों के परीक्षण में खरा उतरा है. लैंडर, चंद्रमा के एक विशेष स्थान पर सहजता से उतरने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह पर रासायनिक विश्लेषण करेगा.

Related Articles

Latest Articles

चारधाम के पहले दिन परिवार के साथ दर्शन के लिए शिल्पा शेट्टी पहुंचीं केदारनाथ

0
शुक्रवार से देहरादून एयरपोर्ट के पास जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत हुई। इसी बीच शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन...

नरेंद्र दोभालकर हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला, दो दोषी को कारावास-तीन बरी

0
पुणे| नरेंद्र दोभालकर हत्याकांड में 11 साल बाद कोर्ट का फैसला आ गया. महाराष्ट्र के पुणे की विशेष अदालत ने अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई...

मणिशंकर अय्यर का जागा पाकिस्तान प्रेम! कहा भारत को पाक का सम्मान करने की...

0
लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर हर पार्टी प्रचार में लगी है. इस बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के विवादित बोल सामने आए हैं....

चारधाम यात्रा: अपनी भाषा में स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जानने के लिए करें क्यूआर कोड...

0
चारधाम यात्रा की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग ने एक उत्कृष्ट पहल की है। यात्रा मार्ग पर स्थापित साइन बोर्डों पर लगे क्यूआर कोड को...

चारधाम यात्रा: केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, शुरु हुई चारधाम...

0
आज केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं, और चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है। प्राचीन रिवाज़ के अनुसार, सुबह सात...

पूरे विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

0
शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए. देश-विदेश के श्रद्धालु यहां पर पहुंचे हैं. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह...

IPL 2024 PBKS Vs RCB: आरसीबी ने पंजाब को हराकर किया प्लेऑफ से बाहर,...

0
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस में खुद को जीवित रखा है. वहीं...

राशिफल 10-05-2024: आज अक्षय तृतीया पर इन राशियों पर देवी लक्ष्मी की रहेगी कृपा

0
1. मेष-: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. काम में सफलता मिलेगी और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार के साथ...

10 मई 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 10 मई 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...

तमिलनाडु: शिवकाशी में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच महिलाओं सहित 8 मजदूरों की...

0
शिवकाशी| तमिलनाडु के शिवकाशी में गुरुवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में पांच महिलाओं सहित 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन...