G20-चंद्रयान मिशन में महिलाओं के योगदान पर वित्त मंत्री ने कही यह बातविपक्षी गठबंधन को घेरा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एक मीडिया हाउस से खास बातचीत में जी-20 घोषणापत्र और चंद्रयान-3 मिशन में महिलाओं के काम को सराहा। उन्होंने कहा कि ये महिलाओं के ‘शानदार काम’ करने के उदाहरण हैं, लेकिन ‘हमें कार्यबल में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने की जरूरत है।

कार्यबल में महिलाओं की घटती संख्या सहित प्रमुख आर्थिक मुद्दों को विपक्ष द्वारा उठाए जाने के बारे में मंत्री से सवाल पूछा गया था। सीतारमण ने जी-20 वार्ता में भाग लेने वाली वित्त मंत्रालय की टीम और भारत के ऐतिहासिक चंद्रमा मिशन पर काम करने वाली महिलाओं की ओर इशारा करते हुए जवाब और कहा कि इन दोनों मिशनों में महिलाओं का काम सराहनीय रहा है।

उन्होंने कहा, ‘महिला श्रम भागीदारी सिर्फ भारत के लिए एक समस्या नहीं है… हमें कार्यबल में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने की आवश्यकता है। जब आपने चंद्रयान-3 और उसका मार्गदर्शन करने वाली टीम को देखा तो वह पूरी तरह से महिलाओं की थी। यह कई भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। यह बदलाव की ताकत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्व है कि मेरी जी-20 टीम का नेतृत्व महिलाओं ने किया। वित्त मंत्रालय की टीम में जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल रही, जिन्होंने शानदार काम किया।

मुख्य समाचार

अहमदाबाद विमान हादसे की पीड़िता पर जातिगत टिप्पणी करने वाला केरल अधिकारी निलंबित

केरल सरकार ने एक जूनियर सुपरिंटेंडेंट को अहमदाबाद विमान...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles