इसरो वैज्ञानिक के सामने पीएम मोदी का बड़ा एलान, चंद्रयान-3 की याद में अब 23 अगस्त होगा ‘नेशनल स्पेस डे’

बेंगलुरु| पीएम मोदी शनिवार सुबह ग्रीस से सीधे बेंगलुरु स्थित इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे. यहां वह चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाले वैज्ञानिकों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया.

पीएम मोदी ने कहा कि जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा था यानी 23 अगस्त की तारीख, अब यह दिन हर वर्ष ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस तीसरे चंद्र मिशन की सफलता के जश्न का प्रतीक होगा.

पीएम मोदी बेंगलुरु में इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैं दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे पर था, लेकिन मेरा मन भारत में ही था. क्योंकि इसरो चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की तैयारी कर रहा था.’ पीएम मोदी ने कहा कि मैं चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनसे अतिशिघ्र मिलना और उन्हें सलाम करना चाहता था. मेरे मन में बेसब्री थी.

उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का एक-एक सेकंड आज भी मेरी आंखों के सामने से वैसे ही गुजर रहा है. यह नया भारत है, जो तकनीकी रूप से और नए तरीके से सोचता है. यह वह भारत है जो अंधेरे क्षेत्रों में भी जाता है और प्रकाश फैलाकर दुनिया को रोशन करता है.

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनियाभर में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि की जोरदार चर्चा है. पीएम मोदी ने चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के टचडाउन पॉइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम देते हुए पूरे चंद्रमा मिशन में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना की.

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी महिला वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह मिशन आने वाली पीढ़ियों को मानवता के कल्याण के लिए विज्ञान का उपयोग करने के प्रति प्रेरित करेगा. विश्व का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है.’ पीएम मोदी ने इसरो की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का परीक्षण करने के लिए इसरो फैसिलिटी में ही एक कृत्रिम चंद्रमा बनाया. पीएम मोदी ने कहा, ‘लैंडर का सफल होना तय था, क्योंकि वहां (चंद्रमा पर) जाने से पहले उसने कई परीक्षण पास किए थे.’





Related Articles

Latest Articles

गुजरात तट से 14 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, 600 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त

0
रविवार को आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक संयुक्त अभियान में, गुजरात तट से 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार...

मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में साहिल खान को किया गिरफ्तार

0
एक्टर साहिल खान को कौन नहीं जानता. अपनी लग्जरी लाइफ के लिए को लेकर साहिल अक्सर चर्चा में रहते हैं. साथ ही अब, एक्टर...

चुनाव आयोग ने आप के चुनावी गीत पर लगाई रोक, आतिशी ने केंद्र...

0
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 और ईसीआई दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित विज्ञापन कोड...

दिल्‍ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली से छोड़ा प्रदेश अध्‍यक्ष...

0
लोकसभा चुनाव- 2024 की गहमा-गहमी के बीच दिल्‍ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्‍ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने...

IPL 2024 RR Vs LSG: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, संजू...

0
शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 44 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स...

राशिफल 28-04-2024: आज सूर्य देव की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

0
मेष-: आत्मसंयत रहें. व्यर्थ के क्रोध से बचें. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. मित्रों का सहयोग भी मिल सकता...

28 अप्रैल 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 28 अप्रैल 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...

हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका,पूर्व सीएम को नहीं मिली अंतरिम जमानत

0
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतिरम जमानत याचिका को कोर्ट ने शनिवार को खारिज कर दिया. उन्होंने अपने बड़े चाचा राजाराम सोरेन...

IPL 2023-MI Vs DC: मुंबई की सारी कोशिशें बेकार, दिल्ली ने 10 रन से...

0
दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराकर आईपीएल 2024 की चौथी जीत हासिल कर ली है. इस मैच...

बीजेपी ने मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल से काटा पूनम महाजन का टिकट-उज्जवल निकम को...

0
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नाम की नई सूची जारी की. जिसमें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का...