मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में विसर्जित, सिर्फ स्मृतियों में रह गए पूर्व प्रधानमंत्री

रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को यमुना में विसर्जित कर दिया गया. इससे पहले शनिवार को दिल्ली निगमबोध घाट पर उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया. जबकि रविवार को गुरुद्वारा मजनूं का टीला के पास यमुना घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जन की रस्में निभाई गईं.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली स्थित एम्स में 92 साल की उम्र में निधन हो गया. शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. जहां उनकी बेटी ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी.

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता निगमबोध घाट पर उपस्थित रहे.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा से पहले कुछ देर के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया. जहां तमाम राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई. इससे पहले डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारी कांग्रेस मुख्यालय लाए.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र ने देश में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. दौरान देशभर में तिरंगा झुका रहेगा. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था, “आज डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी, डॉ मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे.”

मुख्य समाचार

अहमदाबाद विमान हादसे की पीड़िता पर जातिगत टिप्पणी करने वाला केरल अधिकारी निलंबित

केरल सरकार ने एक जूनियर सुपरिंटेंडेंट को अहमदाबाद विमान...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles