लैंडर इमेजर कैमरे से कुछ ऐसा दिखा चंद्रमा, इसरो ने जारी किया वीडियो

भारत के चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसके लैंडर में लगे कैमरे ने चंद्रमा की तस्वीरें ली हैं. इसरो ने ‘लैंडर इमेजर कैमरा 4’ से ली गई तस्वीरें एक छोटे से वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर जारी की हैं.

वीडियो में चंद्रमा की सतह काफी उजली नजर आ रही है, जिसमें जगह-जगह क्रेटर (गड्ढे) भी दिखाई दे रहे हैं. इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें रविवार (20 अगस्त, 2023) को ली गई थीं.

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है क्योंकि इससे पहले रविवार 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन ‘लूना-25’ हादसाग्रस्त होकर असफल हो गया था. उसे भी दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था. कोई भी देश अब तक चंद्रमा के इस हिस्से में नहीं पहुंच सका है. अगर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रहती है तो दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के मामले में भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा.

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि फिलहाल सभी चीजें ठीक से काम कर रही हैं. उन्होंने निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भरोसा जताया है. टीओआई के साथ बातचीत में इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की अब तक की यात्रा में कुछ भी ऐसा नहीं हुआ, जो नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सभी सिस्टम ने इसरो की जरूरत के अनुसार ही अब तक प्रदर्शन किया है. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि तैयारी पूरी है.

लैंडर इमेजर कैमरा 4 से लिया गया चंद्रमा का वीडियो

Related Articles

Latest Articles

हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका,पूर्व सीएम को नहीं मिली अंतरिम जमानत

0
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतिरम जमानत याचिका को कोर्ट ने शनिवार को खारिज कर दिया. उन्होंने अपने बड़े चाचा राजाराम सोरेन...

IPL 2023-MI Vs DC: मुंबई की सारी कोशिशें बेकार, दिल्ली ने 10 रन से...

0
दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराकर आईपीएल 2024 की चौथी जीत हासिल कर ली है. इस मैच...

बीजेपी ने मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल से काटा पूनम महाजन का टिकट-उज्जवल निकम को...

0
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नाम की नई सूची जारी की. जिसमें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन का...

ED ड्रग्स सौदागर बनमीत के घर से 24 घंटे छापे के बाद लौटी, एक...

0
शुक्रवार रात को अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने तलाशी ली।...

सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य की समीक्षा अब एम्स के डॉक्टरों ने की, इन्सुलिन लेने...

0
अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को तिहाड़ जेल में हेल्थ रिव्यू करने के लिए एम्स के डॉक्टरों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इस...

पश्चिम बंगाल: हेलीकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान गिरी सीएम ममता बनर्जी, सुरक्षा कर्मियों ने...

0
शनिवार को दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गिर गईं. बताया जाता है कि वो दुर्गापुर से आसनसोल आ रही...

सीएम धामी ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चौंपियनशिप में किया...

0
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14)...

मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव, देहरादून समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश

0
आज के दिन मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश की बौछार हो रही है। गर्मी के...

उत्तराखंड चमोली के नीती घाटी में बर्फ से पड़ने से हुई मुसीबत, चली तेज...

0
उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में आज बदलाव आया है। झमाझम बारिश ने शुरू की है, जिसके साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी...

नैनीताल में धधक रहे जंगल, आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर...

0
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने शनिवार तक भीषण रूप ले लिया. देखते ही देखते आग की लपटें नैनीताल की हाई कोर्ट कॉलोनी...