Home ताजा हलचल दिल्ली: बाइक से आए तीन लड़कों ने दुकान को बनाया निशाना, एक...

दिल्ली: बाइक से आए तीन लड़कों ने दुकान को बनाया निशाना, एक के बाद एक चलाई गोलियां

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तीन लड़के बाइक से आए। दो लड़के बाइक से नीचे उतर गए। उनमें से एक लड़के ने तीन राउंड फायरिंग की।

इस दौरान दुकान पर दो गोलियां चलाई गईं और एक हवा में चलाई गई।। दुकान खुली थी, लेकिन गनीमत रही की कोई घायल नहीं हुआ। गोली दुकान के बाहर लगे शीशे को निशाना बनाकर मारी गई।

दुकान मालिक और कर्मचारी जांच कर रहे हैं। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। अरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

मामले में उस्मानपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अज्ञात आऱोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version