यूपी सरकार सोमवार को सदन में वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रही है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा में बजट पेश किया. इस दौरान सीएम योगी के साथ बीजेपी के अन्य विधायक भी सदन में मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट पेश किया. इसमें सरकार 24 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं भी लाई है.
बजट भाषण में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि, “डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिससे करीब एक लाख किसानों को सीधा फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-2024 में करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड अक्टूबर, 2023 तक वितरित किये गये.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2022-2023 के लिये लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है. दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 63,000 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्तमान सरकार द्वारा लगभग 48 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है. यह गन्ना मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान 2.1 लाख करोड़ रुपये से 20,274 करोड़ रुपये अधिक है.

UP Budget 2024: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किया बजट, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का रखा गया ध्यान
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories