Home उत्‍तराखंड उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम कल सुबह होगा घोषित, जानिए कितने बजे...

उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम कल सुबह होगा घोषित, जानिए कितने बजे और कैसे देख सकेंगे

0

30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने घोषणा की है कि विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है।

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा, जिससे छात्रों का इंतजार अंत होगा। इस बार कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे।

ऐसे देखे परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Exit mobile version