उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने छात्रों की कक्षा के अनुसार तय किया बस्ते का वजन, जानिए सूची

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं की कक्षा के अनुसार स्कूल बैग का वजन तय किया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। शिक्षा महानिदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को बस्ते से मुक्त रखा गया है।

वहीं कक्षा 6 और 7 के छात्रों का 3 और 12वीं के छात्रों के बस्ते का वजन 5 किलोग्राम से अधिक नहीं होगा।

शिक्षा सचिव द्वारा जारी किए गए नए आदेश में उल्लेख किया गया है कि 11 जनवरी 2024 को प्रदेश के स्कूलों में बस्ता रहित दिवस के आयोजन के निर्देश दिए गए थे, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों पर आधारित थे।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के तहत स्कूल बस्ते के वजन को निर्धारित किया गया है। इस संदर्भ में, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण ने शासन को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिस पर विचार कर कक्षावार स्कूल बस्ते के वजन को तय किया गया है।

कक्षा                  बस्ते का अनुमानित वजन किलो में
पूर्व प्राथमिक             बस्ता मुक्त
कक्षा 1 व 2              1.6 से 2.2
कक्षा 3 से 5             1.7 से 2.5
कक्षा 6 से 7              2 से 3
कक्षा 8                     2.5 से 4
कक्षा 9 व 10             2.5 से 4.5
कक्षा 11 व 12           3.5 से 5

मुख्य समाचार

सिन्धूर अभियान पर एकजुट हुआ देश: PM मोदी से मिले शशि थरूर समेत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिन्धूर’ को...

बिहार चुनाव: एनडीए के बीच सीट शेयरिंग आया बड़ा अपडेट, जीतन राम मांझी ने साफ की स्थिति

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री...

ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी की घटना, 5 लोगों की मौत

ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में स्थित एक स्कूल में...

देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के बाहर फायरिंग, मौके पर मची अफरा-तफरी

देहरादून| राजधानी देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे बीती...

विज्ञापन

Topics

More

    ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी की घटना, 5 लोगों की मौत

    ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में स्थित एक स्कूल में...

    देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के बाहर फायरिंग, मौके पर मची अफरा-तफरी

    देहरादून| राजधानी देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे बीती...

    Related Articles