उत्तराखंड के लिए सबसे जानलेवा रहा 2022, पहाड़ी जिलों में बढ़ा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ

सड़क हादसों के लिहाज से पिछले सात साल में 2022 उत्तराखंड के लिए सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हुआ। वहीं, 2021 के मुकाबले 2022 में 19 फीसदी ज्यादा हादसे हुए।
हालांकि चिंताजनक बात यह है कि पर्वतीय जिलों में हादसों में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। साथ ही परिवहन विभाग के ताजा आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है।

इसी के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार हो रही कसरत के बावजूद हादसों में कमी नहीं आ रही है। वर्ष 2021 में प्रदेशभर में 1405 हादसे हुए थे। 2022 में यह आंकड़ा 19.15 प्रतिशत बढ़कर 1674 रहा। इसी प्रकार, 2021 में प्रदेश में हुए हादसों में 820 लोगों ने जान गंवाई थी। इनकी संख्या 2022 में बढ़कर 1042 (27 प्रतिशत अधिक) पहुंच गई।

बता दे कि घायलों की संख्या में भी करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2021 में सड़क हादसों में 1091 लोग घायल हुए थे, जबकि 2022 में यह संख्या 1613 रही। 2021 के मुकाबले 2022 में चमोली जिले में सड़क हादसों में 200 प्रतिशत की बढ़ोेतरी हुई।

यहां 2021 में केवल चार हादसे हुए थे, जबकि 2022 में 21। पर्वतीय जिलों में 2021 के मुकाबले 2022 के हादसों की बात करें तो टिहरी में 25, चंपावत में 127, उत्तरकाशी में 47, पिथौरागढ़ में 33, चमोली में 200, रुद्रप्रयाग में 22 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मुख्य समाचार

दिल्ली के सुल्तानपुरी में युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात एक 26...

पूनम गुप्ता ने संभाला आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर का पदभार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नई डिप्टी गवर्नर डॉ....

धमकी भरे कॉल्स से डरे नहीं CM सिद्धारमैया, जांच के दिए सख्त आदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को खुलासा किया...

भारत की तरफ से सैन्य कारवाई की आशंका के बीच पीओके में डर का माहौल

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में इन दिनों डर का...

विज्ञापन

Topics

More

    धमकी भरे कॉल्स से डरे नहीं CM सिद्धारमैया, जांच के दिए सख्त आदेश

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को खुलासा किया...

    पूनम गुप्ता ने संभाला आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर का पदभार

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नई डिप्टी गवर्नर डॉ....

    भारत ने पाकिस्तान के साइबर हमले को नाकाम किया, बढ़ते तनाव के बीच बड़ी सफलता!

    भारत ने पाकिस्तान-समर्थित हैकर समूहों द्वारा हाल ही में...

    Related Articles