उत्तराखंड में गेहूं के लिए काल बना मौसम, बारिश से हुआ 30 प्रतिशत नुकसान: किसानों की चिंता बढ़ी

उत्तराखंड में बदलते मौसम के साथ किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। बता दे कि मार्च में लगातार हो रही वर्षा-ओलावृष्टि रबी की फसल के लिए काल बन गई है। इसी के साथ पकने की कगार पर पहुंच चुकी गेहूं की फसल को अधिक वर्षा से भारी नुकसान की आशंका है।

हालांकि प्रारंभिक तौर पर प्रदेश में रबी की फसल को 25 से 30 प्रतिशत तक की क्षति पहुंचने का अनुमान है। बता दे कि ओलावृष्टि से फल-सब्जियों को भी करीब 15-20 प्रतिशत क्षति पहुंची है। प्रदेश में करीब 353804 हेक्टेयर भूमि में रबी की खेती होती है। जिसमें करीब 998580 मीट्रिक टन उत्पादन होता है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में मार्च के दूसरे पखवाडे़ की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। झमाझम वर्षा और चोटियों पर हिमपात के साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कई दौर हो चुके हैं।

हालांकि जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। इन दिनों गेहूं समेत रबी की ज्यादातर फसलें पकने की कगार पर है और अधिक वर्षा और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा रही है।

मुख्य समाचार

दिल्ली: पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जिले के बुध विहार क्षेत्र...

देहरादून आपदा: तीन और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 30; 10 लापता लोगों की खोज जारी

देहरादून में हालिया आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर...

Topics

More

    दिल्ली: पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जिले के बुध विहार क्षेत्र...

    Related Articles