यूपी: मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, सुरक्षा में बढ़ाई गई सतर्कता

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मांट क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए कह रहा था, “मूड खराब हुआ तो खुद को मार दूंगा और तुमको भी।” यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान सुनील उर्फ गठुआ के रूप में की। वह नगला हरदयाल का निवासी है और नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह छत पर चढ़ गया और पिस्टल लहराते हुए खुद को मारने की धमकी देने लगा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है।

मुख्य समाचार

एच-1बी वीज़ा शुल्क बढ़ोतरी पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- ‘कमज़ोर नेतृत्व’

अमेरिकी प्रशासन द्वारा H-1B वीज़ा आवेदनों पर $100,000 वार्षिक...

गुजरात: सोशल मीडिया पोस्ट पर नवरात्रि पंडाल पर पत्थरबाजी, 50 गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा शहर के जुनिगढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार...

Topics

More

    गुजरात: सोशल मीडिया पोस्ट पर नवरात्रि पंडाल पर पत्थरबाजी, 50 गिरफ्तार

    गुजरात के वडोदरा शहर के जुनिगढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार...

    Related Articles