उत्तराखंड: महिलाओं के लिए खुशखबरी, 30 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को मिली राजभवन की मंजूरी

उत्तराखंड की महिलाओं को सरकार द्वारा बड़ी राहत दी गई है बता दे कि उत्तराखंड मे महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राजभवन से स्वीकृति मिल गई है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बीती 30 नवंबर को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण देने के संबंध में विधेयक पारित किया था।

इसी के साथ प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था शासनादेश के माध्यम से की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था।

हालांकि इसके बाद सरकार की ओर से उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक सदन में प्रस्तुत किया गया था। इस विधेयक को विपक्ष का भी समर्थन मिला और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इसी के साथ आपको बता दे कि उत्तराखंड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 के तहत राज्य में महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 20 से 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई थी।

 यह प्रावधान उन महिलाओं के लिए किया जा रहा है। राज्य गठन के दौरान तत्कालीन सरकार ने 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण शुरू किया था। जुलाई 2006 में इसे 30 प्रतिशत कर दिया था।

मुख्य समाचार

97 तेजस मार्क-1A जेट्स के लिए 66,500 करोड़ रुपए का समझौता आज हो सकता है

भारत ने 25 सितंबर 2025 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड...

कुलगाम निवासी, जिसने पहलगाम हमलावरों की मदद की थी, कश्मीर घाटी से गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को कुलगाम जिले...

Topics

More

    97 तेजस मार्क-1A जेट्स के लिए 66,500 करोड़ रुपए का समझौता आज हो सकता है

    भारत ने 25 सितंबर 2025 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड...

    संजय कपूर संपत्ति मामले में करिश्मा का दावा: बैंक से ‘सारा पैसा गायब’

    बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों, समायरा और कियान,...

    Related Articles