तमिलनाडु के मंदिर में क्रेन गिरने से 4 लोगों की मौत: क्रेन से लटककर पहना रहे थे भगवान की मूर्तियों को माला

तमिलनाडु के अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में त्योहार के दौरान क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बता दे कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। व 9 लोग घायल हैं।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्रेन के संचालकों को हिरासत में लिया गया है। क्योंकि त्योहार में क्रेन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी।

इसी के साथ यह घटना रविवार शाम की है। जहां अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में मायिलेरु त्योहार चल रहा था। इस दौरान तीन लोग क्रेन से लटककर भगवान मूर्तियों को माला पहना रहा थे। तभी क्रेन का कंट्रोल बिगड़ा और वह गिर गई।

हालांकि हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई लोग क्रेन पर लटके हुए हैं।

उनके हाथ में माला है, वे मूर्तियों को माला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरन कंट्रोल बिगड़ने से क्रेन गिर गई।

हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच जाती है। कुछ लोगों ने क्रेन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालने की कोशिश की।

मुख्य समाचार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की हुई पहचान, डीएनए हुआ मैच

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles