बड़ी ख़बर: बेंगलुरु में 7 लोगों ने की युवक की हत्या, पत्थर और ईंट से कुचला सिर

बेंगलुरु शहर के केपी अग्रहारा इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि यहां एक युवक की सात लोगों ने मिल कर हत्या कर दी। जिसमें तीन महिलाये और चार पुरुष शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार यह मामला शुक्रवार का है। इसका CCTV फुटेज आज पुलिस के सामने आया। बता दे कि इस फुटेज में महिलाएं और पुरुष दिख रहे हैं, जो 30 साल के युवक से पहले किसी बात पर बहस करते हैं।

फिर अचानक से बहस तेज हो जाती है। इस दौरान वे उसे जमीन पर गिराकर दबोच लेते हैं। इसके बाद उनमें से दो लोग पत्थर और ईंट उठाकर 30 साल के व्यक्ति के सिर पर कई वार करते हैं।

हालांकि जब इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब पीड़ित व्यक्ति की चीखें सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आये, परन्तु तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बादामी का रहने वाला है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।

वीडियो साभार – दैनिक जागरण

मुख्य समाचार

क्या 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर आपको भी देना होगा कोई टैक्स! ये रहा जवाब

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025...

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण परिक्षेत्र के स्थाई विकास पर सीएम धामी की पैनी नजर

ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र का स्थाई विकास करना सीएम पुष्कर...

Topics

More

    दिल्ली में आप के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल

    दिल्ली की राजनीति से खबर है कि आम आदमी...

    Related Articles