ऋषिकेश में नशे के खिलाफ एक्शन जारी, 15 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नशे के इस कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सावन में कांवड़ यात्रा में नशे की सामग्री न पहुंचे इसके लिए लगातार प्रशासन एक्शन में है।

जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को देखते हुए मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम ने शनिवार को 15.10 ग्राम स्मैक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कृष्णा यादव निवासी गली नंबर 12, शीशम झाड़ी मुनिकीरेती को शनिवार के रोज चौदह बीघा पुल के समीप मार्ग पर पकड़ा गया। इस व्यक्ति से 15.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद माल की बाजार में कीमत करीब 1.25 लाख रुपए है। जांच करने पर पता चला कि यह व्यक्ति पूर्व में भी ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

उसके खिलाफ ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में एनडीपीएस सहित अन्य मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वही ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 60 ग्राम स्मैक की तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन लोग को गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन भी सीज किए गए।

मुख्य समाचार

PoK में लश्कर से जुड़े आतंकी भागे गांववालों के विरोध के बाद, जनता ने दिखाया साहस

पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर (PoK) के Kuiyaan नामक गांव में रहने...

कांडला बंदरगाह में स्वदेशी रूप से निर्मित 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन पावर प्लांट का संचालन शुरू

गांधीनगर| केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद...

उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 9 सितंबर को होंगे चुनाव

उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी गई है. 9...

Topics

More

    उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 9 सितंबर को होंगे चुनाव

    उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी गई है. 9...

    Related Articles