हाईवे किनारे बनाई गई अस्थाई 40 दुकानों को प्रशासन ने किया ध्वस्त, 150 और हटाई जाएंगी

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड में हाईवे किनारे बनाई गई अस्थाई 40 दुकानों को प्रशासन ने खाली करने के साथ ध्वस्त कर दिया है। बता दे गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक कुल 150 दुकानें चिन्हित की गई हैं जियकी जानकारी उखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने दी है। वही रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से जारी है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हैं। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द हो गया है। दुर्भाग्य से रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर पर है।

इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की ये बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए। 2013 में केदारनाथ में हुए भूस्खलन और बाढ़ में 4500 लोग मौत के आगोश में सो गए थे या नामो-निशान मिट गया। वही गौरीकुंड भूस्खलन हादसे ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) की उस भूस्खलन मानचित्र रिपोर्ट पर मुहर लगाई है।

उपग्रह से लिए गए चित्रों के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट बताती है कि रुद्रप्रयाग जिले को देश में भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा है। भूस्खलन जोखिम के मामले में देश के 10 सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में टिहरी दूसरे स्थान पर है।

मुख्य समाचार

वॉट्सऐप ने जून के दौरान भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन

चैटिंग ऐप वॉट्सऐप की लेटेस्ट इंडिया मंथली रिपोर्ट के...

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी ये प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024...

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान...

राशिफल 03-08-2025: आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

♈ मेष (Aries) आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को बल...

Topics

More

    वॉट्सऐप ने जून के दौरान भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन

    चैटिंग ऐप वॉट्सऐप की लेटेस्ट इंडिया मंथली रिपोर्ट के...

    राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी ये प्रतिक्रिया

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024...

    राशिफल 03-08-2025: आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    ♈ मेष (Aries) आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को बल...

    बिहार में आईएस के कई अधिकारियों के ट्रांसफर, कई को अतिरिक्त प्रभार

    पटना| शनिवार को बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)...

    चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के इस आरोप का किया खंडन…

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री...

    Related Articles