लालकुआं: हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे प्रशासन ने नगीना कॉलोनी में चलाया बुलडोजर

लालकुआ में रेल विभाग द्वारा आज चार बुलडोजर लेकर नगीना कालोनी से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया गया है जिसमें लगभग 200 परिवार प्रभावित हुए है। बता दे रेलवे व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आज सुबह से अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। लगभग सौ मीटर तक अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही हो रही है। साथ ही रेल प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर पक्के मकान तोड़ने में जुटे हैं।

चार बुलडोजर इसमें लगाए गए हैं। इस अवसर पर एसपी सिटी क्राइम ब्रांच हरबंश सिंह, सी ओ सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र धौनी, सी ओ लालकुआं संगीता, कोतवाल डी आर वर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

समाचार लिखे जाने तक पंद्रह घर तोड़े जा चुके थे, बताया गया है की 200 परिवार इसमें चिन्हित किए गए हैं। किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया क्योंकि हाईकोर्ट से याचिका रद्द होने पर प्रशासन ने अभियान चलाया है। अब देखना ये है कितने बजे तक अभियान चलेगा।

मुख्य समाचार

असम में भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता

असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार...

भारत के एयरस्ट्राइक के बाद दोबारा खड़ा हो रहा लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना

7 मई 2025 को भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक में...

Topics

More

    असम में भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता

    असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार...

    ब्रिटेन: लंदन में इमिग्रेशन के खिलाफ प्रदर्शन, 1.50 लाख लोग हुए शामिल

    ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ....

    Related Articles