उत्तराखंड में अलर्ट जारी, नदियों के जलस्तर पर है नजर; हर घंटे में अपडेट देने का निर्देश

उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है । बता दे प्रशासन की नजर बारिश की स्थिति पर बनी हुई है। सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि सिंचाई विभाग उत्तराखंड, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, केंद्रीय जल आयोग व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ बाढ़ प्रबंधन योजना पर कार्य करें।

साथ ही डा रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट में प्रमुख बड़ी नदियों के जलस्तर की रिपोर्ट प्रत्येक घंटे में अपडेट की जाए। उन्होंने केंद्रीय जल आयोग को कुमाऊं मंडल की प्रमुख नदियों में बाढ़ के पूर्वानुमान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। गुरुवार को सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत सिन्हा ने राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन योजनाएं बनाने के संबंध में बैठक की।

डा रंजीत सिन्हा ने कहा कि राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों की नदियों के जल संग्रहण क्षेत्र में होने वाली वर्षा के साथ ही ऊपरी क्षेत्र में नदियों के जलस्तर व जल प्रवाह की जानकारी के आधार पर बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले मैदानी क्षेत्रों के लिए चेतावनी व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इससे समय रहते प्रभावित होने वाले प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सकेगा।

मुख्य समाचार

त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में जीएसटी की संशोधित दरें जारी

देहरादून| वित्त विभाग ने राज्य में प्रमुख उपभोक्ता...

ICC WOMEN WC 2025: श्रेया घोषाल ने गाया थीम सॉन्ग, गाने ने फैंस में भर दिया जोश

आईसीसी वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर...

Topics

More

    त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में जीएसटी की संशोधित दरें जारी

    देहरादून| वित्त विभाग ने राज्य में प्रमुख उपभोक्ता...

    Related Articles