Home ताजा हलचल मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट, कहा बिना...

मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट, कहा बिना फैक्ट्स के कुछ भी लिख देना बहुत गलत है

0

बता दें की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी दोनों एक दूसरे के साथ घूमते नजर आते हैं तो कभी फोटोज पोस्ट करते हुए। कई बार ये सितारे ट्रोल होते हैं तो कई बार इनको पसंद भी किया जाता है। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के प्यार में कितना डूबे हैं इस बात को वह अक्सर जताते भी रहते हैं। बीते साल नवंबर में जब मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाह फैली थी तब अर्जुन कपूर ने ऐसी खबरें फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई थी।

अब काफी दिनों के बाद अभिनेता ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है।दरअसल, पिछले साल नवंबर में एक मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह बात सामने आई थी कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि दोनों अक्टूबर 2022 में लंदन गए थे जहां उन्होंने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी की बात बताई थी। अब अर्जुन ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इन खबरों का उनपर क्या असर पड़ा था।अर्जुन कपूर ने इस मामले पर कहा कि मीडिया को ऐसा कुछ नहीं बताना चाहिए जिससे किसी की लाइफ बदल जाए। अर्जुन ने कहा कि निगेटिविटी फैलाना आसान है क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और यह कुछ समय तक यह बनी भी रहती है।

वह इस तथ्य से पूरी तरह वाकिफ हैं कि एक्टर होने के नाते उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा पर्सनल नहीं होती है और उन्हें इसके साथ खुश रहना होता है।उन्होंने आगे कहा, सेलेब्स दर्शकों तक पहुंचने के लिए मीडिया का सहारा लेते हैं। ऐसे में मीडिया को बिना तथ्यों की जांच किए कुछ भी नहीं लिख देना चाहिए। अर्जुन कपूर ने कहा, पहले तो कुछ भी अपने हिसाब से नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उस समय स्थिति को संभाला गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version