बाबा रामदेव ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- हिंदुस्तान का खाते हैं और गीत दूसरे देशों का गाते हैं

योगगुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशान साधा है। बता दे कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आरएसएस और भाजपा पर साधे जा रहे निशाने पर कहा कि कुछ लोगों की फितरत है कि वह खाते हिंदुस्तान का हैं और गीत पूरी दुनिया के और दूसरे देशों के गाते हैं।

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्‍होंने कहा कि ऐसा करके ये लोग देश के अंदर अपने प्रति ही अस्वीकार्यता, घृणा और नफरत का भाव पैदा करवाते हैं। इसी के साथ बाबा रामदेव ने नसीहत देते हुए कहा कि राजनेताओं को तो ऐसे काम कतई नहीं करने चाहिए।

भारत में रहकर जिन लोगों को यहां के लोगों से वोट लेकर नेता बनना है, वह लोग ऐसा कैसे करते हैं। यह सोचकर भी उनकी बुद्धि पर तरस आता है। कहा कि समाज में कई प्रकार की हिंसा, घृणा और नफरत है। यह किसी भी देश के लिए शुभ नहीं है।

मुख्य समाचार

नेपाल में नई कार्यवाहक सरकार का गठन, मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे

नेपाल एक बार फिर बड़े राजनीतिक बदलाव के दौर...

भ्रष्ट और पक्षपाती: भाजपा ने सिद्धारमैया के ₹5 करोड़ हिमाचल बाढ़ राहत पैकेज की कड़ी आलोचना की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिमाचल प्रदेश में आई...

Topics

More

    Related Articles