बड़ी ख़बर: ‘ बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री’ को मिली पुलिस की क्लीनचिट

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा शिकायत के मामले में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।

हालांकि इस मामले पर पुलिस ने कहा है कि वीडियो में देखने में अंधश्रद्धा या अंधविश्वास जैसा कुछ नहीं है। इसी के साथ पुलिस ने अपना लिखित जवाब अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष और शिकायतकर्ता श्याम मानव को भेजा है।

बता दे कि धीरेंद्र शास्त्री की नागपुर में ‘श्रीराम चरित्र चर्चा’ आयोजित हुई थी। इसके खिलाफ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने नागपुर पुलिस से शिकायत की थी। हालांकि समिति द्वारा धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

बताया जा रहा है कि इस शिकायत पर नागपुर पुलिस ने जांच के बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति को जवाब भेजा है। इसमें पुलिस ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्लीनचिट दी थी।

साथ ही नागपुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वीडियो में देखने पर स्पष्ट हुआ है कि इसमें धर्म के प्रचार से जुड़ी सामग्री है,  इसमें अंधश्रद्धा जैसी कोई चीज नजर नहीं आयी।

मुख्य समाचार

मोहन भागवत का ‘सच्ची आजादी’ वाला बयान संविधान के खिलाफ: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं...

राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा

राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के...

सैफ अली खान पर हमले का मुख्य आरोपी हिरासत में, छतीसगढ़ में ट्रेन से पकड़ा

मुंबई| बॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले...

RG Kar Rape Case: कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, आरोपी संजय रॉय दोषी करार

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने बड़ा...

Topics

More

    राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा

    राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के...

    मोहन भागवत का ‘सच्ची आजादी’ वाला बयान संविधान के खिलाफ: राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं...

    RG Kar Rape Case: कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, आरोपी संजय रॉय दोषी करार

    कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने बड़ा...

    Related Articles