बैंगलुरु में हिंदी दिवस कार्यक्रम पर कन्नड़ कार्यकर्ताओं का हमला, पुलिस ने 41 को हिरासत में लिया

बैंगलुरु में 25 सितंबर 2025 को आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रेलवे विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छह सांसदों की उपस्थिति में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई थी।

कर्नाटक रक्षा वेदिके (नारायणगौड़ा गुट) के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हिंदी भाषा के प्रचार का विरोध किया। उन्होंने मंच से बैनर हटाए और आयोजकों से पूछा, “कन्नड़ के लिए क्या है?”कार्यकर्ताओं ने “यहां हिंदी का राज नहीं चलेगा” जैसे नारे लगाए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और गिरफ्तारियों की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम आधिकारिक नहीं था और इसका आयोजन निजी होटल में किया गया था।

इस घटना ने राज्य में हिंदी भाषा के प्रचार और कन्नड़ भाषा के अधिकारों को लेकर बहस को जन्म दिया है।

मुख्य समाचार

UKSSSC बेरोजगार संघर्ष: माहरा ने दिया समर्थन, CBI जांच तक जारी रहेगा आंदोलन, युवा भी डटे हुए

उत्तराखंड में UKSSSC स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर...

कोर्ट से वानखेड़े को बड़ा झटका, आर्यन मामले की शिकायत को किया खारिज

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और समीर वानखेड़े एक...

Topics

More

    Related Articles