भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, हालत नाजुक; मची चीख-पुकार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी नगला धनी बस्ती की है। यहां भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री राकेश कुशवाह का घर है। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। इसी समय बाइक से दो हमलावर आए। उन्होंने तमंचे से राकेश पर दो फायर किए। इसके तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

कंधे और पेट में गोली लगने से राकेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खगोल रही है। 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घायल का पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है। जांच की जा रही है। वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि राकेश का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते गोली मार जाने की आशंका है। 

मुख्य समाचार

जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए: मायावती

लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

प्रमोटर ग्रुप से ज़ी को मिलेगा 2,200 करोड़ रुपये, डिजिटल विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

मुम्बईः ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) ने अपने प्रमोटर ग्रुप...

हरियाणा मॉडल मर्डर: प्रेमी ने की गला रेतकर हत्या, हादसा दिखाने की रची साजिश

हरियाणा में मॉडल शीटल (उर्फ़ सिम्मी चौधरी) की हत्या...

विज्ञापन

Topics

More

    प्रमोटर ग्रुप से ज़ी को मिलेगा 2,200 करोड़ रुपये, डिजिटल विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

    मुम्बईः ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) ने अपने प्रमोटर ग्रुप...

    जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए: मायावती

    लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

    Related Articles