Home ताजा हलचल नीतीश सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आंसू...

नीतीश सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आंसू गैस के गोले भी दागे

0

आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग करने लगे।

यहां पहले से तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल समेत कई नेता चोटिल हो गए। आरोप है कि सांसद सिग्रीवाल को भी पुलिस ने लाठी से पीटा। इसमें वह घायल हो गए।

उनके सिर और चेहरे पर चोट आई है। पुलिस ने सम्राट चौधरी, रेणु देवी, प्रेम कुमार, संजय सरावगी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। यह अन्याय है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह अन्याय है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे।

भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है। गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया हुआ था उसका क्या हुआ। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भी भाजपा की सरकार बने। बिहार में सत्ता का परिवर्तन अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा जनता चाह रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version