अंतिम संस्कार से पहले प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग, शव से लिपटकर खूब रोया

एक तरफ देश में चल रहे श्रृद्धा मर्डर केस को देख कर जहां लोगों का इंसानियत से भरोसा उड़ गया है। वहीं, दूसरी तरफ असम में लाइलाज बीमारी के कारण हुई लड़की की मौत पर उसके प्रेमी ने जो किया उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
यह वीडियो है एक ऐसे कपल का जिनका प्यार देख कर लोग हैरान है। इस कपल के प्यार की चर्चा पुरे देश में हो रही है। लोग कह रहे हैं कि प्यार ऐसा होता न कि आफताब ने श्रृद्धा के साथ जो किया वैसा।

https://twitter.com/dibyabordoloi80/status/1593902105257181190


बता दे कि असम के राहा गांव में लाइलाज बीमारी के चलते 18 नवंबर को प्रार्थना नाम की लड़की की मृत्यु हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस दौरान उसके प्रेमी बिटुपन ने सभी के सामने प्रार्थना की मांग भरी, उससे माला पहनाई और आंखों में आंसू लिए शव से लिपट गया। इस दृश्य देख कर कोई भी अपने आंसू नहीं रोक सका। इस वाक्ये के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

लोग प्रार्थना और प्रेमी बिटुपन का प्यार की दुहाई दे रहा हैं और आफताब ने जो श्रृद्धा के साथ किया उसका जिक्र कर रहे हैं।
प्रार्थना के लिए बिटुपन के दिल में कितना प्यार था इसका अंदाजा इसी बात ले लगाया जा सकता है कि उसने प्रार्थना के शव से ‘जब तक मौत हमें अलग न कर दें’ की बात भी कही। साथ ही उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्य समाचार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की हुई पहचान, डीएनए हुआ मैच

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles