चंद्रयान3 मिशन ने सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में किया प्रवेश, इसरो ने दी अहम जानकारी

चंद्रयान3 मिशन के तहत भारत की योजना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान3 अब पृथ्वी से 41,603 किलोमीटर x226 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की कक्षा में मौजूद है।

इससे पहले रविवार को चंद्रयान3 ने पृथ्वी की पहली कक्षा से दूसरी में छलांग लगाई थी। अब कल यानी कि मंगलवार को चंद्रयान3 फिर से अगली कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो ने 14 जुलाई को सफलतापूर्वक चंद्रयान3 मिशन को लॉन्च किया था। यह भारत का तीसरा मिशन है, जो चांद पर भेजा गया है। इस मिशन के तहत भारत की योजना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग कराने की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही यह उपलब्धि हासिल की है।

मुख्य समाचार

भारत-कनाडा संबंध: बहुआयामी सहयोग, पीएम मोदी का G7 शिखर सम्मेलन में भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों की...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles