Home उत्‍तराखंड बड़ी ख़बर: बारिश के चलते चारधाम यात्रियों की बड़ी मुश्किलें, सोनप्रयाग में...

बड़ी ख़बर: बारिश के चलते चारधाम यात्रियों की बड़ी मुश्किलें, सोनप्रयाग में रोके गए केदारनाथ तीर्थयात्री

0
बारिश के चलते सोनप्रयाग में रोके केदारनाथ तीर्थयात्री

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए देश के अनेक राज्यों से तीर्थयात्री आते है। आज चारधाम यात्रा के चलते सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। परन्तु बारिश के चलते यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है।
हालांकि तेज बारिश के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इसी के साथ बदरीनाथ धाम में सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।
बता दे कि वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। हालांकि यात्रा सुचारू है, लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version