Home उत्‍तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022

0

नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।


बता दे कि मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी की 94 वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की उनकी संकल्पबद्धता अभूतपूर्व थी। उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणापुंज के समान है।

उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने कार्यों के माध्यम से सिद्ध किया। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री के स्वच्छ राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर ही सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें नया उत्तराखंड बनाने के लिए नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पदमश्री बसंती बिष्ट, जितेंद्र जोशी, हरेंद्र कुमार गर्ग, डा डीएम काला, प्रेम हिगवाल को सम्मानित किया। उत्तराखंड गौरव सम्मान रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी को दिया गया था, उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों ने यह सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रेखा वर्मा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा अम्मार रिजवी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, समाजसेवी डा एस फारुख व डा आरके बक्शी ने भी अपने विचार रखे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version