Home उत्‍तराखंड Chamoli Accident: घटना पर सीएम सख्त, दिए जांच के निर्देश; DIG ने बताया...

Chamoli Accident: घटना पर सीएम सख्त, दिए जांच के निर्देश; DIG ने बताया कैसे हुआ हादसा

0

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। करंट लगने से 16 लोगों की जान चली गई। मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version