हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ

आज यानी 17 जुलाई 2023 को हरियाली अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहा जाता है। इस बार की हरियाली अमावस्या बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही इस दिन सोमवती अमावस्या का भी संयोग बन रहा है। जब किसी भी माह की अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने से पितरों का आशिर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं।

आज यानी सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए जल में तिल डालकर तर्पण करें। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन

हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या के दिन किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। वहीं शाम के समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। पीपल, बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का पेड़ लगाएं। इसके अलावा चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी।

मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, 79 की उम्र में दुनिया को अलविदा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो...

हिमाचल में मॉनसून का कहर: अब तक 192 की मौत, ₹1,753 करोड़ से अधिक का नुकसान

प्रचण्ड मॉनसून के चलते हिमाचल प्रदेश में 20 जून...

मध्यप्रदेश में साइबर ठगी का कहर: 1,054 करोड़ की चपत, सिर्फ 1.94 करोड़ की रिकवरी

मध्य प्रदेश में साइबर अपराध ने सुनियोजित रूप में...

Topics

More

    Related Articles