Home उत्‍तराखंड देहरादून में गर्मी ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड, आज पांच जिलों...

देहरादून में गर्मी ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड, आज पांच जिलों में बारिश के आसार

0

आज उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों और देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में गर्मी का पारा तेजी से चढ़ रहा है। रविवार को देहरादून ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन के उच्च तापमान के साथ-साथ, रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि का अनुभव हो रहा है। देहरादून ने अपने सामान्य अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड बनाया। इस पहले 2015 में, इसी दिन को 34.4 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगी है। आलम यह है कि दिन के समय गर्म हवाएं चलने से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। चिलचिलाती हुई धूप जमकर परेशान कर रही है। दूनवासी जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर महिलाएं बच्चों को ढकती दिख रही हैं तो अन्य लोग भी गर्मी बचने के इंतजाम करके ही बाहर निकल रहे हैं।

Exit mobile version